गाज़ियाबाद: साहिबाबाद, खोड़ा, कौशांबी समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर चलाया चेकिंग अभियान
गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर साहिबाबाद, खोड़ा, समेत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम थाने के पुलिसकर्मियों की ओर से पैदल गश्त के साथ साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए सड़क पर मौजूद संदिग्ध वाहनों व वहां नजर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।