गाज़ियाबाद: लोनी थाना क्षेत्र में युवक ने की खुलेआम फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गाजियाबाद में खुलेआम फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वीडियो को एक युवक सड़क पर खड़े होकर पिस्टल से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, पास में खड़ा एक युवक उसका वीडियो बना रहा है। फायरिंग करने वाले युवक का नाम महेश है, जो कि लोनी के मेवला भट्टी का रहने वाला है।