गाज़ियाबाद: मुरादनगर स्थित शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम में लगा मिला CCTV कैमरा, महंत पर मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद में शुक्रवार देर शाम हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर स्थित शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम में CCTV कैमरा लगा हुआ मिला है। इस कैमरे की लाइव फीड मंदिर महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। महंत के मोबाइल से पुलिस को महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कुछ क्लिप्स भी मिली हैं।