गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और हत्या व लूट की घटना में फरार अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़, घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार
क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना में फरार एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।