पटना ग्रामीण: पहलगाम आतंकी घटना पर तेजस्वी ने सरकार से कार्रवाई की मांग की, बिहार की कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
शनिवार की शाम 6 बजे राबड़ी आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहलगाम आतंकी घटना पर कहा कि देश और जनता की सुरक्षा के लिए सरकार को हर संभव कार्रवाई करनी चाहिए और इसमें उनका पूरा समर्थन रहेगा। वहीं, बिहार में बढ़ते अपराध पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।