ढीमरखेड़ा: उमरियापान में आंधी-तूफान के बाद बारिश, पेड़ गिरने से मार्ग बाधित
नौतपा के पहले ही दिन उमरियापान क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में धूल भरी आंधी और बारिश ने दस्तक दी, जिससे चिलचिलाती धूप से थोडा राहत मिली कल सोमवार शाम करीब 4 बजे मौसम में आए अचानक बदलाव के बीच आंधी तूफान में उमरियापान से ढीमरखेडा सड़क पर बम्हनी में विशालकाय आम का पुराना पेड सड़क पर गिर गया