Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
alkhairbaitulmaal
No video available
#अल_खैर_बैंक_कस्टमर_केयर.(9163 6325 71).
Basti, Basti
| Mar 14, 2024
#अल_खैर_बैंक_कस्टमर_केयर
MORE NEWS
राम बहाल यादव की पत्नी ने दूसरी पत्नी पर लगाए आरोप, पुलिस की जांच में खुलेगी पोल ...
Basti, Basti | Sep 5, 2026
🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बिखेरी भक्ति और प्रतिभा की अद्भुत छटा 🌸 बस्ती पुलिस लाइन में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, सुरेंद्र नगर, कटरा, बस्ती के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं कृष्ण-लीला पर आधारित मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और भारतीय परंपरा का सुंदर समागम प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में डीआईजी श्री संजीव त्यागी, जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृतिका ज्योत्सना, IAS सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बच्चों के लिए यह अवसर उत्साह और आनंद से भरा रहा। उन्होंने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का गौरवपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। ✨ लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल — जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और प्रतिभा को भी मिलता है मंच। ✨
Basti, Basti | Sep 4, 2026
नीम करौली बाबा के अनन्य भक्त अरविंद पाल ने 101 टिकट कराए बुक, 6 सितंबर को देखेंगे ‘हनुमान अंश’ बस्ती। नीम करौली महाराज के अनन्य भक्त एवं बड़े भाई अरविंद पाल जी का बाबा के प्रति समर्पण एक बार फिर देखने को मिला। बनकटी में वे भव्य हनुमान जी के मंदिर के साथ ही पूज्य नीम करौली बाबा के मंदिर का भी निर्माण करा रहे हैं। जल्द ही विधि-विधान के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इन दिनों नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी सुर्खियों में है। ऐसे में अरविंद पाल जी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 6 सितंबर को सैनमैक्स, बस्ती में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के लिए 101 टिकट बुक कराए हैं। इस आयोजन को लेकर उनके समर्थकों और बाबा के भक्तों में भी उत्साह है। अरविंद पाल का कहना है कि बाबा के प्रति श्रद्धा और हनुमान जी के प्रति आस्था उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। #nanflores #asptime #नीमकरौलीबाबा #हनुमानअंश #अरविंदपाल #हनुमानजी #बनकटी #बस्ती #बस्तीसमाचार #नीमकरौलीमहाराज #बाबाकीभक्ति #जयबजरंगबली #सनमैक्सबस्ती #हनुमानभक्त #धार्मिकसमाचार #बस्ती समाचार #BastiNews #HanumanBhakt #NeemKaroliBaba #facebookpost #trendingreels #foryouシ
Basti, Basti | Sep 4, 2026
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रज्ञा पूजन भंडार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन सामग्री व श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक वस्तुओं की जमकर हुई खरीदारी बस्ती। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रौता चौराहे के निकट स्थित प्रज्ञा पूजन भंडार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन सामग्री, भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, झूले, पोशाक एवं अन्य धार्मिक सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। प्रज्ञा पूजन भंडार के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी राम कमल सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। विगत कई वर्षों से क्षेत्रवासी पर्व-त्योहारों के अवसर पर यहां से पूजन सामग्री एवं धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और उनकी धार्मिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान पर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिष्ठान पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। इससे रौता चौराहा क्षेत्र में भी पर्व का माहौल भक्तिमय दिखाई दिया।
Basti, Basti | Sep 4, 2026
दिल्ली में संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु आजाद केस में न्याय की मांग, संसद चंद्रशेखर आजाद भी संसद मार्ग थाने पहुंचे.. #trendingpost #fallowme #दिल्ली
Basti, Basti | Sep 4, 2026
बस्ती: लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह.. #fallowers #trendingpost #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 4, 2026
Basti, Basti | Sep 4, 2026
लच्छीपुर के पास कटी सरयू नहर, किसानों की फसलों पर मंडराया संकट बस्ती। विकासखंड परशुरामपुर के लच्छीपुर गांव के पास सरयू नहर खंड-3 बुधवार की मध्यरात्रि अचानक कट गई। नहर कटने से तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों की ओर जाने लगा, जिससे धान, गन्ना समेत अन्य फसलों पर जलभराव का खतरा पैदा हो गया। हालांकि पानी के बगल स्थित घृत नाले के रास्ते मनोरमा नदी में जाने से किसानों को बड़ी क्षति से राहत मिली। जानकारी के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि लच्छीपुर गांव के पास सरयू नहर खंड-3 में कटान हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर पहुंचे तो नहर का पानी तेजी से रायपुर, धेनुगांवा और लच्छीपुर गांवों के सीवान में फैलता दिखाई दिया। इससे किसान हरिओम, शोभाराम, जोखूलाल, मिस्री प्रसाद, हीरालाल, दुर्गावती, महादेव, जगन्नाथ, रमजान, श्रीनिवास और संतराम समेत दर्जनों किसानों की धान और गन्ने की फसलें पानी से घिर गईं। नहर कटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एई अनिल कुमार और जेई अश्वनी प्रताप ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार कटान स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित चेकडैम से पानी के प्रवाह को डायवर्ट कर दिया गया, जिससे नहर में आने वाले पानी का दबाव कम किया जा सका। वहीं, कटान स्थल से खेतों की ओर निकला पानी घृत नाले के रास्ते मनोरमा नदी में जाने लगा। इससे खेतों में पानी का ठहराव कम हुआ और किसानों की फसलों को होने वाला संभावित नुकसान काफी हद तक टल गया। खबर लिखे जाने तक विभागीय अधिकारियों की निगरानी में नहर की मरम्मत का कार्य जारी था। नहर कटने से आसपास के किसानों में चिंता का माहौल बना रहा। किसानों ने विभाग से नहर की निगरानी और कमजोर हिस्सों की समय रहते मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना से फसलों को नुकसान न पहुंचे।
Basti, Basti | Sep 3, 2026
*ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर वेतन से वसूली के फरमान से भड़के जूनियर इंजीनियर, बस्ती में हुई आपातकालीन बैठक* *जनपद बस्ती, 03 सितंबर 2026।* राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन बस्ती की एक आपातकालीन बैठक आज संगठन के भवन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी खण्डों के अवर अभियंता और सहायक अभियंता (प्रोन्नत) मौजूद रहे। बैठक मुख्य रूप से वितरण ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर बुलाई गई थी। संगठन ने बताया कि मुख्य अभियंता कार्यालय द्वारा दिनांक 01/09/2026 को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत का व्यय सीधे संबंधित अभियंताओं के वेतन से वसूलने का आदेश दिया गया है। इस आदेश से जनपद के सभी जूनियर इंजीनियरों में भारी आक्रोश है। संगठन का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता को रोकने के लिए पिछले कई महीनों से लगातार अधीक्षण अभियंता कार्यालय और मुख्य अभियंता कार्यालय से *फ्यूज वायर, लग्स, तेल, बुशिंग राड* आदि आवश्यक सामग्री की मांग की जा रही है, लेकिन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बिना संसाधन दिए सीधे तौर पर अवर अभियंताओं को दोषी मानना और अपनी प्रबंधकीय विफलताओं को छुपाने के लिए वेतन से रिकवरी का फरमान जारी करना पूरी तरह से तानाशाही है। संगठन ने इस आदेश की घोर निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि वेतन से इस प्रकार की कटौती की गई तो अभियंताओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा, जबकि वे पहले से ही फील्ड में संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर हैं। ओवरलोड, मेंटेनेंस सामग्री का अभाव और स्टाफ की कमी के चलते ट्रांसफार्मर के जलने से बचाने के लिए अवर अभियंता द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है, इसका ठीकरा जूनियर इंजीनियरों पर फोड़ना न्यायसंगत नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि इस तुगलकी फरमान को शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो संगठन आगे की रणनीति तय कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे वी के सिंह जनपद अध्यक्ष ,अवनीश गुप्ता सचिव ,मनोज कुमार, प्रशांत, रजित राम, विजयपाल शाहनवाज, अमरदीप, दयानंद शर्मा, जेपी वर्मा,राजेश एवं अन्य अभियंता उपस्थित रहे । संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026