लालगंज: देवगांव बाजार के ओवरब्रिज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बने गड्ढे से दुर्घटना का खतरा, शासन-प्रशासन से की गई मांग
आजमगढ़ के लालगंज तहसील अंतर्गत देवगांव बाजार से होकर निकलने वाले एनएचआई ओवर ब्रिज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बगल में जानलेवा गड्डा हो गया है । जिससे रात के अंधेरे में दूरदराज के अपरिचित राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं । पुलिस बैरिकेडिंग का लोहे का बैरियर भी नीचे गिरा हुआ है । आए दिन हो रही इस दुर्घटना से निजात दिलाने के लिए समाजसेवियों ने निरीक्षण किया ।