गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर में आगमन होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में आए हुए श्रृंगेरी मठ शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती सान्निधाम से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारी में जुड़ा हुआ है।