गोरखपुर: महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम में कार्यकारिणी समिति की आठवीं बैठक संपन्न हुई
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की 8वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई और 2025-26 के लिए 1281.88 करोड़ रुपये के आय तथा 910.93 करोड़ रुपये के व्यय वाले मूल बजट को स्वीकृति मिली। इसके अलावा, नगर निगम की दुकानों के किराया पुनरीक्षण कराया।