गोरखपुर: कैंट पुलिस ने फरार मुल्जिम के रसूलपुर स्थित आवास पर मुनादी कर धारा 82 की नोटिस की चस्पा
थाना कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी राधेश्याम साहनी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। मुनादी कराकर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को उसके अपराध के बारे में जानकारी दी।