गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य, भव्य स्वागत से हुए अभिभूत
श्रृंगेरी मठ (शारदा पीठ) के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती सन्निधानम का मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच भव्य स्वागत किया गया। उनकी विजय यात्रा अयोध्या से शुरू होकर गोरखपुर पहुंची, जहां सहजनवा से गोरखनाथ मंदिर तक लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सिंह का स्वागत किया।