गोरखपुर: कैंट पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को दो मोबाइल और एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत कैण्ट थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में इमरान और शाहिद शामिल हैं, जो पीपरापुर बहरामपुर, थाना तिवारीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।