भीलवाड़ा: संतोषी माता मंदिर रोड के हालात बदतर, शिलान्यास के 8 माह बाद भी काम ठप, रोज घंटों लग रहा जाम
भीलवाड़ा | शहर के मेवाड़ मिल से संतोषी माता मंदिर तक जाने वाली 100 फीट रोड इन दिनों आमजन के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि शिलान्यास के बाद सड़क की सूरत बदलेगी, लेकिन हकीकत इसके उलट है। आज भी इस मार्ग पर धूल के गुबार और गहरे गड्डों के कारण रोजाना घंटों जाम लग रहा है।