भभुआ: भभुआ देवी जी मंदिर से सोने का नथिया चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 4, 2026 भभुआ देवी जी मंदिर से सोने का नथिया चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को शाम 5 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर भभुआ वार्ड 11 निवासी वीरेंद्र प्रसाद गोंड के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार गोंड बताया जाता है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को देवी जी रोड स्थित देवी मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया था।