भभुआ: मदुराना गांव में डीजल प्लांट के बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी,सदर अस्पताल में भर्ती
Bhabua, Kaimur | Feb 4, 2026 मदुरना गांव में डीजल प्लांट के बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को 1:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे बच्चे के परिजन सोमारू कुमार ने बताया कि सभी बच्चे चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के आठ बच्चे बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि गांव से पूरब पोखरा के पास डीजल प्लांट का पौधा था। उसी का बीज सभी बच्चों ने खा लिया जिससे सभी बच्चों का तबियत बिगड़ गई थी।