भभुआ: भभुआ अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल के पास चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 4, 2026 भभुआ अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल के पास से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 3 बजे भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर भभुआ वार्ड 5 निवासी भोला यादव के पुत्र भानु कुमार एवं दूसरा कंचन नगर निवासी राजू प्रसाद के पुत्र टीकू कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद अनुमंडल कोर्ट भेजा गया।