भभुआ: इसरी गांव के बधार में पशुओं के लिए घास काटने गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, महिला जख्मी
Bhabua, Kaimur | Feb 4, 2026 इसरी गांव के बधार में पशुओं के लिए घास काटने गई महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह घटना बुधवार 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव निवासी हाकीम शाह की 55 वर्षीय पत्नी सैरून निशा बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला पशुओं के चार के लिए बाधार जाकर घास काट रही थी।