हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में रिटायर्ड बुजुर्ग के साथ डिजिटल अरेस्ट कर साइबर फ्रॉड का मामला, साइबर पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ में एक रिटायर्ड बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जंक्शन निवासी बुजुर्ग राजेश कुमार की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी के बैंक खातों पर पांच राज्यों से करीब 22 लाख रुपए की साइबर फ्रॉड की 5 शिकायत दर्ज है। पूर्व में एक आरोपी को जेल भिजवाया जा चुका है।