कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप 123.95 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया, कोईलवर पुलिस ने भेजा जेल
कोईलवर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 123.95 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिला के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के टमटम पडाव वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय बबलू कुमार के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ भोमा के रूप में की गई। गिरफ्तारी के बाद बुधवार की दोपहर 12:00 बजे जेल भेज दिया गया।