लालगंज: फूलपुर पुलिस ने चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में फूलपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । दिनेश कुमार त्रिपाठी व मय हमराह फोर्स ने चाकू से हमला कर युवक तथा उसके पिता को घायल करने के मामले में वांछित आरोपियों मोहम्मद अर्श उर्फ अर्शु, मोहम्मद आजम, शरहयार और मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया । एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है ।