युवा शक्ति को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प, हरे कृष्ण महाराज ने युवाओं से किया संवाद
रांची/खूंटी, 11 अगस्त 2026: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, पर्यावरण बचाने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इससे पहले 9 अगस्त को पटना में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हरे कृष्ण महाराज शामिल हुए थे। बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं को पार्टी से जोड़ने, नशामुक्ति अभियान, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
कर्रा में युवाओं को संबोधित करते हुए हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। खासकर Gen-Z के युवाओं को उन्होंने सोशल मीडिया से आगे बढ़कर समाज और देश के निर्माण में भागीदारी करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और नए विचारों को सही दिशा मिले तो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। इस दौरान बच्चों और युवाओं के साथ नशे से दूर रहने और कम से कम 10 पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया।
हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों से जोड़ना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
#HareKrishnaMaharaj #HAM #HAMParty #JharkhandNews #Khunti #Karra #RanchiNews #YouthPower #YouthForNation #NashaMuktBharat #नशामुक्त_भारत #वृक्षारोपण #पर्यावरण_संरक्षण #युवा_शक्ति #युवा_शक्ति_देश_की_शक्ति #GenZ #JharkhandPolitics #JharkhandYouth #PoliticalNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #JharkhandNewsToday