घोड़ाडोंगरी: आमडोह गांव में भाड़ंगा नदी में रेत का अवैध भंडारण, खनिज विभाग ने की कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त
आमडोह गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भाड़ंगा नदी में रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की। खनिज विभाग ने नदी से 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की। खनिज निरीक्षक भगवंत नागवंती ने बताया आमडोह गांव में भाड़ंगा नदी में रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई। नदी से 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई है।