घोड़ाडोंगरी: सारनी के कालीमाई में बाइक सवार युवक कुत्ते के सामने आ जाने से गिरकर हुआ घायल, इलाज जारी
सारनी के कालीमाई में गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार एक युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सारनी के कालीमाई में बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार शोभापुर निवासी फिरोज खान गिरकर घायल हो गया।