घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयोजित की गई बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 70 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त एएनएम, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं को 70 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिको का सर्वे कर उनकी जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।