घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल
घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे बाइक ने राहगीर 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गई।घायल महिलाओं को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास बाइक ने राहगीर 2 महिलाओं गीता और मनतरिया बाई को टक्कर मार दी।