घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में गुणवत बाबा मंदिर के पास मवेशी से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
पाथाखेड़ा में गुणवत बाबा मंदिर के पास बुधवार रात करीब 8.30 बजे बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में गुणवत बाबा मंदिर के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आकाश कहार निवासी सारनी गंभीर रूप से घायल हो गया।