कुमारखंड: रौता मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक को किया रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता मोड़ के पास गुरुवार को सुबह करीब दस बजे कुमारखंड से रौता जानेवाली मुख्य मार्ग पर रौता मोड़ के पास कार के धक्का से बाइक चालक और बाईक के पीछे सवार घायल हो गया। कार चालक ने स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सी एच सी कुमारखंड में भर्ती कराया।