चौमूं: बगरू महला हाईवे पर चोरी की साजिश रचने वाले ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी को चौमू पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Chomu, Jaipur | Apr 16, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चुराई गई 129 मोटरों को बरामद कर लिया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। चोमू थाना अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।