बड़ीसादड़ी। उपखण्ड के ग्राम पंचायत पिंड के उंठेल गांव में मनरेगा साइट पर RBI की मनीवाइज परियोजना के तहत वित्तीय जागरूकता शिविर लगा। श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि और आयुष्मान जैसी जनसुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।