जगदलपुर: निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
शनिवार रात हुई हुई भारी वर्षा के कारण शहर के सुन्दरलाल शर्मा वार्ड, दलपत सागर वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, शहीद पार्क एवं महात्मा गांधी वार्ड के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके बाद रविवार शाम 4 बजे नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन के नेतृत्व में एमआईसी सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची।