जगदलपुर: विधायक किरण देव ने जिला मुख्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं व आम जनों से सुनी समस्याएं व सुझाव
जगदलपुर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर विधानसभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच पहुंचकर संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझावों को सुना। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।