जगदलपुर: मूसलाधार बारिश से जगदलपुर में आफत, 50 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
शनिवार रात 8 बजे हुई हुई, मूसलाधार बारिश ने नगर सभी वार्डों में जमकर तबाही मचाई है, जगदलपुर शहर के एक दर्जन से अधिक वार्डो में बारिश का पानी भर गया, जिससे कई घर भी प्रभावित हुए है। बता दें कि जगदलपुर में भारी बारिश के कारण 50 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।