जगदलपुर: ओड़िसा के कोसगुण्डा से 250 कावड़ यात्रियों का जत्था जगदलपुर पहुंचा, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने किया स्वागत
रविवार सुबह 10:00 बजे ओड़िसा के कोसगुण्डा से 250 कावड़ यात्रियों का जत्था पंहुचा जगदलपुर। जहाँ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।बजरंग दल के जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया कि कावड़ियों क्व दल को किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने पुख्ता व्यवस्था की है।