जगदलपुर: ग्राम बिलोरी के बैदारगुड़ा में दिनदहाड़े चोरी, लगभग ₹500000 नगद और ₹75000 के आभूषण हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बस्तर जिले के ग्राम बिलोरी के बैदारगुड़ा पारा में एक बार फिर से अज्ञात चोर ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात चोर ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए नगद और सोने चांदी के कीमती जेवरातों को पार कर दिया है. चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में जुट गई है।