नेवादा ब्लॉक में कार्यशैली से बनाई पहचान, अब सरसवां में विकास को गति देंगे बीडीओ नीरज जायसवाल
फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर मौके पर समाधान कराने वाले नीरज जायसवाल ने कम समय में जीता क्षेत्रीय लोगों का विश्वास
कौशांबी। जिले के नेवादा ब्लॉक में अपनी कार्यशैली, सक्रियता और जनसेवा के जरिए अलग पहचान बनाने वाले खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को अब सरसवां ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेवादा ब्लॉक में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को करीब से समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया।
नीरज जायसवाल की कार्यशैली की खास बात यह रही कि ब्लॉक कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को उन्होंने गंभीरता से सुना। जरूरत पड़ने पर स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने में रुचि दिखाई। उनकी इस सक्रियता से क्षेत्र के तमाम लोगों को राहत मिली और उन्होंने बहुत कम समय मे