💥 बड़ी खबर💥
मेडिकल स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, कैशियर की मौत
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित एक मेडिकल स्टोर में दिनदहाड़े बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कैशियर जानकी दास की मौत हो गई। पूरी वारदात दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश हमलावर गोलियां चलाते दिख रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, लेकिन क्राइम ब्रांच हर पहलू से सघन जांच कर रही है।