तबेले में चल रही अचार फैक्ट्री पर छापा, 3400 किलो सड़ा माल नष्ट
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो अवैध अचार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। इसमें से एक फैक्ट्री पशुओं के तबेले में बदहाली के बीच चल रही थी। छापेमारी के दौरान 20 ड्रमों में सड़ चुके बदबूदार आम और नींबू बरामद हुए। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए करीब 3400 किलोग्राम दूषित अचार को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।