धार्मिक नगरी चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर्व पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाया कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा।
प्रभु श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में आज सोमवती अमावस्या पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, यहां दूर दराज से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर मां मंदाकिनी में स्नान कर कामतानाथ स्वामी के दर्शन पुजन कर कामदगिरि पर्वत की पांच कोषिय परिक्रमा की जहां श्रद्धालुओं का जत्था भोर सुबह से शुरू होने के बाद अभी देर रात तक लगातार परिक्रमा लगाने का क्रम जारी है वहीं सुरक्षा व्यवस्था में एमपी यूपी का प्रशासन हर पुख्ता इंतजाम के लिए चप्पे-चप्पे पर रहा तैनात।