तमकुही राज: चखनी खास में चोरी से पोखरे से मछली मारने का पीड़ित ने लगाया आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव चखनी खास निवासी मखु देवन पुत्र ईद मुहम्मद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने पोखरे से चोरी से मछली मारने तथा धुरी चौहान पुत्र मोतीचंद निवासी चखनी खास ने अपना मछली मारने वाली बड़ी जाल चोरी करने की शिकायत की है। पीड़ितों के अनुसार पुलिस ने चोरी के मछली व जाल के साथ कुछ युवकों को पकड़कर थाने लाई है।