तमकुही राज: करजहा गांव के युवाओं ने एकता की मिसाल पेश करते हुए मिलजुलकर मनाया होली त्योहार
तमकुहीराज क्षेत्र के गांव करजहा के युवाओं ने एक अनूठी मिसाल पेश किया है। गवाई राजनीति व विवाद को पीछे छोड़ गांव के युवाओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए एक दूसरे के माध्यम से सभी युवाओं को एकत्र किया। फिर एक साथ मिलकर होली उत्सव मनाते हुए समूह के साथ गांव के सभी लोगो के दरवाजे पर पहुँचकर होली उत्सव मनाते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।