तमकुही राज: बिरवट कोहनवलिया में नारायणी नदी में युवक के डूबने से होली उत्सव मातम में बदला, तलाश में जुटे ग्रामीण व पुलिस
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बिरवट कोहवलिया में स्थित बड़ी गण्डक (नारायणी नदी) में एक आशीष सिंह उम्र 19 वर्ष पुत्र बृजकिशोर सिंह की डूबने की सूचना पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि होली उत्सव को छोड़ ग्रामीण नदी के तट पर पहुँच गये। तरयासुजान के एसएचओ राजप्रकाश सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में जुटे हुए है।