तमकुही राज: तमकुहीराज में प्रवासी मिष्ठान कारीगरों के साथ लोगों ने मनाई होली, दिया घर जैसा प्यार और उपहार
तमकुहीराज में गैर प्रान्त के मिष्ठान कारीगरों के साथ लोगों ने होली का उत्सव मनाया और उन्हें उपहार भेंट किया। तमकुहीराज निवासी राजेश गुप्ता प्रतिवर्ष होली, दीवाली के अवसर पर गैर प्रान्त से आकर नगर में काम करने वाले कारीगरों के पास पहुँच उनके साथ उत्सव मनाते और उन्हें उपहार भेंट करते है। वहीं यह कारीगर भी प्रमुख उत्सवों पर उनका इंतजार करते है।