तमकुही राज: बिरवट कोहनवलिया में पहुँची एनडीआरएफ की टीम, नारायणी नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की
एनडीआरएफ की टीम बिरवट कोहनवलिया में पहुँच नारायणी नदी बड़ी गण्डक में डूबे युवक आशीष सिंह की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर तरयासुजान के SHO राजप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद है, तो वहीं वहां भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए है। लगातार प्रयास के बाद बजी एनडीआरएफ की टीम को युवक को ढूढ़ने में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।