सिवनी में खाद रिटेलरों की कलेक्टर से गुहार, कीमत और वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग
सिवनी में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर रिटेलर बंधुओं ने कलेक्टर के नाम जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। रिटेलरों ने यूरिया और डीएपी की निर्धारित कीमत से अधिक दर पर खाद मिलने का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
साथ ही कंपनी और होलसेलर की अनावश्यक ट्रैकिंग बंद करने तथा सरकारी और निजी दुकानों के बीच खाद वितरण अनुपात 70:30 से 50:50 करने की मांग रखी गई है।
#सिवनी #खाद #यूरिया #DAP #किसान #कृषि #जनसुनवाई #HKNews
Chhapara, Seoni | Sep 15, 2026