बालाघाट में कांग्रेस का जनआंदोलन
बालाघाट में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जनआंदोलन आयोजित किया गया। बिरसा क्षेत्र में आदिवासी अंचल के 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले को लेकर सरकार से जवाबदेही और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई।
आंदोलन में कथित चावल घोटाला, डबल मनी प्रकरण, पुलिस मारपीट और किसानों की धान की उपज की ₹3,100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।
कांग्रेस ने कहा कि जनहित के इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए और प्रभावित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए।
📍 HK News | सिवनी
#Balaghat #JituPatwari #Congress #जनआंदोलन #आदिवासी #किसान #धानखरीदी #MadhyaPradesh #HKNews #SeoniNews Rajneesh Harvansh Singh
Chhapara, Seoni | Sep 15, 2026