Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
kangra.live
Kangra, Kangra
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
कुल्लू में रोजगार का मौका....#kullu #jobalert #jobinhimachal #ewn24news #choiceofhimachal
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
🚨 विधानसभा परिसर में अब सिर्फ मौजूदा विधायक ही दे सकेंगे मीडिया को बाइट! कुलदीप पठानिया का बड़ा ऐलान | Kangra Express धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया कवरेज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा परिसर के भीतर केवल मौजूदा विधायक ही मीडिया को बाइट, इंटरव्यू और प्रेस कॉन्फ्रेंस दे सकेंगे। पूर्व विधायकों और अन्य व्यक्तियों को परिसर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस या बाइट देने की अनुमति नहीं होगी। पठानिया ने कहा कि मीडिया संस्थान भी परिसर के भीतर मौजूदा विधायकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का इंटरव्यू नहीं कर सकेंगे। हालांकि विधानसभा परिसर से बाहर मीडिया अपनी सामान्य कार्यप्रणाली के तहत किसी का भी इंटरव्यू कर सकेगा। वहीं, 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलने वाले शीतकालीन सत्र में कुल 6 बैठकें होंगी। इस दौरान विधायकों की ओर से सरकार को 414 सवाल भेजे गए हैं, जिनमें 291 तारांकित और 123 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। विधानसभा में मीडिया के लिए नए दिशा-निर्देशों पर शुरू हुई चर्चा, कुलदीप पठानिया के बयान ने खींचा ध्यान! 📍 तपोवन, धर्मशाला
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
2027 में फिर बनेगी हिमाचल में कांग्रेस की सरकार! रजनी पाटिल ने धर्मशाला से किया बड़ा दावा | Kangra Express राहुल गांधी के बढ़ते ग्राफ का मिलेगा फायदा, 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत कांग्रेस प्रभारी ने जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ की बैठक | धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। धर्मशाला पहुंचीं रजनी पाटिल ने विपक्ष के उन दावों को भी खारिज किया, जिनमें आगामी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की बात कही जा रही है। रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल की जनता ने पहले भी कांग्रेस को प्यार और समर्थन दिया है और आगामी चुनाव में भी पार्टी को जनता का साथ मिलने का पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ पार्टी की लड़ाई का भी जिक्र किया। धर्मशाला में आयोजित बैठक 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, सभी ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और अभियान को लेकर चर्चा की गई। रजनी पाटिल ने कहा कि देशभर में कांग्रेस यह अभियान चला रही है और इसके तहत जिला स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। वहीं, सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनी पाटिल ने पुस्तक को बेहद सुंदर बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने इसमें अपने जीवन से जुड़े कई ऐसे अनुभव और भावनाएं साझा की हैं, जिनके बारे में लोगों को पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह पिछले 25 से 30 वर्षों से सोनिया गांधी को जानती हैं और उनके साथ काम भी किया है। अब धर्मशाला से रजनी पाटिल के इस बयान ने हिमाचल की सियासत में 2027 के चुनाव को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस जहां दोबारा सत्ता में लौटने का भरोसा जता रही है, वहीं आने वाले समय में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र, कुल 6 बैठकें होंगी-जानें पूरी डिटेल धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का तेरहवां सत्र जोकि शीतकालीन सत्र होगा, 16 नवम्बर, 2026 को अपराह्न 2 बजे से आरम्भ होगा और 21 नवम्बर, 2026 तक चलेगा। इस सत्र में कुल 6 बैठकें होंगी तथा 21 नवम्बर को शनिवार के दिन भी बैठक आयोजित की जाएगी। 19 नवम्बर, 2026 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। पठानियां ने कहा कि सत्र के प्रथम दिन शोकोदगार प्रस्तुत किए जाएंगे तथा पिछले सत्र तथा इस सत्र के बीच पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया तथा 14वीं विधान सभा के सदस्य नन्द लाल का निधन हो गया था। उन पर सभी सदस्यगण सदन के अन्दर अपने शोकोदगार व्यक्त करेंगे। उन्होने कहा कि इस सत्र के लिए माननीय सदस्यों से प्रश्नों के माध्यम से कुल 414 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिसमें 219 तारांकित तथा 123 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं हैं जिन्हें नियमानुसार आगामी कार्रवाई हेतु सरकार को प्रेषित किया गया है। वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा कि इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 13 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 3, नियम 101 के तहत 3 तथा नियम 130 के अन्तर्गत 9 सूचनाएं प्राप्त हुई जिन्हें भी आगामी कार्रवाई हेतु सरकार को प्रेषित किया गया है। माननीय सदस्यों से जो सूचनाएं प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई हैं वह मुख्यत: सड़कों, पुलों का निर्माण, स्वीकृत सड़कों की DPR’s प्रदेश में महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पदपूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, बढ़ते अपराधिक मामलों तथा परिवहन व्यवस्था पर आधारित है। इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी उजागर किया है। सत्र अविलम्ब चले इसके लिए उन्होने कल सत्र आरम्भ होने से पूर्व 11:00 बजे दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें संसदीय कार्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उप मुख्य सचेतक हि0 प्र0 सरकार तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी शामिल होंगे। उनका सत्ता पक्ष तथा प्रतिपक्ष से अनुरोध रहेगा कि वह उन्हे सत्र संचालन में रचनात्मक सहयोग दें ताकि सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुडे मुद्दों व सार्थक चर्चा के लिए किया जा सके। प्रेस वार्ता से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आगामी शीतकालीन सत्र के दृष्टिगत आयोजित सुरक्ष प्रबन्धों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जिला कांगड़ा के समस्त अधिकारी क्रमश: जिलाधीश कांगड़ा, पुलिस अधीक्षक कॉगड़ा, उप-निदेशक पर्यटन, महाप्रवन्धक दूर संचार धर्मशाला, मुख्य चिकित्सक अधिकारी धर्मशाला, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कांगड़ा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण (विद्युत), जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, जिला कांगड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव विधान सभा, संयुक्त निदेशक विधान सभा तथा निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विधान सभा भी मौजूद थे। विधान सभा अध्यक्ष ने बैठक में सत्र के दौरान तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा पूर्व की भांति चाक चौबंद रहेगी। तपोवन भवन में मुरम्मत तथा साफ- सफाई का कार्य समय रहते पूर्ण किया जाएगा। सत्र में भाग लेने आ रहे पक्ष तथा प्रतिपक्ष के माननीय सदस्यों को ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त उनके स्टॉफ व पीएसओ0 के ठहरने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के आयोजन के लिए विधान सभा सचिवालय के 70 अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात रहेंगे तथा उनके ठहरने की भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा सत्र के आयोजन से सम्बधित हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सदन की कार्यवाही की कवरेज करने के लिए शिमला से आ रहे पत्रकार साथियों के ठहरने की भी उचित व्यवस्था की जाएगी, जिसका जिम्मा जिलाधीश कांगड़ा पर रहेगा। कानून तथा यातायात व्यवस्था व सभी को सुरक्षा मुहैया करवाने का जिम्मा पुलिस अधीक्षक कांगड़ा का रहेगा। तपोवन विधान सभा परिसर के अन्दर गाड़ियां पार्क करने के लिए केवल मंत्री परिषद के सदस्यों, मुख्य संसदीय सचिवों, माननीय विधायकों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा प्रशासनिक सचिवों को विधान सभा का पार्किंग स्टीकर जारी किया जाएगा। जबकि विभागाध्यक्षों तथा विभागीय वाहनों को ड्रॉपिंग पास जारी किए जाएंगे तथा वे ड्रापिंग के बाद परिसर के बाहर चिन्हित स्थान पर अपना वाहन पार्क कर सकेंगे। तपोवन विधान सभा परिसर में दो मुख्य प्रवेश द्वार हैं। द्वार नंबर 1 से अध्यक्ष हि0प्र0 विधान सभा, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य संसदीय सचिव, माननीय विधायकगण, मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक की गाड़ियों को ही प्रवेश रहेगा, जबकि बाकि गाड़ियां जिन्हें पास जारी किए जाएँगे मुख्य प्रवेश द्वार नंबर 2 से ही प्रवेश करेंगे। सदन की कार्यवाही देखने आने वाले आगन्तुकों को दर्शक दीर्घा के पास स्थान की उपलब्धता के अनुसार जारी किए जाएंगे तथा उनका प्रवेश गेट नंबर 7 से रहेगा। जबकि मिडिया कर्मियों का प्रवेश गेट नंबर 1 तथा 5 से रहेगा। माननीय मुख्यमंत्री से मिलने वाले आगन्तुकों/ शिष्टमंडल को मानक संचालन प्रक्रिया अनुसार छोटे-छोटे समूह में आगंतुक कक्ष में मिलवाने का कार्य पुलिस एवं गुप्तचर विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से करेंगे जबकि उप-मुख्यमंत्री तथा मंत्रीपरिषद से मिलने वाले आगन्तुकों को पूर्व की भांति उनके निजि स्टॉफ की अनुमति पर पास जारी किए जाएंगे। सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी0सी0टी0वी0 तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों / कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे ताकि सुरक्षा कर्मियों को फ्रिस्किंग की कम से कम आवश्यकता रहे। कोई भी सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी व अन्य पास धारक अपना शासकीय पास किसी अन्य को स्थानान्तरित नहीं करेगा अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। किसी भी आपात स्थिती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलैंस तथा एक डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ के कर्मचारी भी तपोवन परिसर में डयूटी पर तैनात रहेंगे। विधान सभा भवन के अन्दर मोबाइल, लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबन्ध रहेगा। तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर को कृत्रिम दुधिया रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा। बैठक व प्रेस वार्ता उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का भी निरीक्षण किया।
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, कुल्लू में होंगे साक्षात्कार https://youtu.be/wc5tpIuDJSk #kullu #jobalert #jobinhimachal #securityguard #Supervisor #ewn24news #choiceofhimachal
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, इस दिन पहुंचें कांगड़ा, फ्रेशर भी चलेंगे | Job Alert | https://youtu.be/4dJpL7W7gkI #kangra #dubaijob #lahejsultansecurity #himalayaninternational #securityguard #jobalert #ewn24news #choiceofhimachal
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी....#kangra #jobalert #ewn24news #choiceofhimachal
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026
राहुल गांधी पर भोंकते है हिमाचल के दो सांसद, हमें बुरा लगता है: रजनी पाटिल #kangralive
Kangra, Kangra | Nov 15, 2026