कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने नवंबर में होने वाले बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय में समय-सीमा की बैठक ली और लंबित निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इसी क्रम में बस्तर संभाग के खेल प्रतिभा को संवारने और निखारने के उद्देश्य से नवंबर माह में बस्तर ओलंपिक में भाग लेने और खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बहुत अच्छा अवसर है।