कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस ने अवैध लोहा तस्करी का किया पर्दाफाश, 25.40 टन लोहा कबाड़ और 2 ट्रक जब्त
कोण्डागांव पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 टन से अधिक लोहा कबाड़ जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर से रायपुर की ओर दो आयसर ट्रक में चोरी का लोहा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्दापाल चौक पर नाकाबंदी की और दोनों ट्रकों को रोका। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।