चांदपुर: चांदपुर के गांव सराय शेख हबीब में टंकी ऑपरेटर का शव टंकी के नीचे पड़ा मिला
बिजनौर में मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे चांदपुर के गांव सराय शेख हबीब में गांव में बनाई गई जल जीवन मिशन अभियान के तहत टंकी के ऑपरेटर शमशेर अली का शव पड़ा मिला 70 वर्षीय शमशेर का शव गांव की एक महिला ने देखा तब जाकर पुलिस को सूचित किया गया बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।